छठ महापर्व की तैयारियों का विधायक रामनिवास शाह ने लिया जायजा, सांसद राजेश मिश्रा के साथ किया घाट का निरीक्षण

सिंगरौली। छठ महापर्व को लेकर नगर निगम क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने सांसद राजेश मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के साथ वार्ड क्रमांक 23 स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने घाट की साफ-सफाई, आवश्यक व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला महामंत्री विक्रम सिंह, तहसीलदार सविता यादव, सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा, वार्ड पार्षद सावन मती कुशवाहा, भाजयुमो के सौरव देव पांडेय सहित गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने छठ व्रतियों की आस्था, सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेहतर इंतजाम करने पर जोर दिया।













