बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

दोहरे विस्थापन का लाभ नहीं मिलने पर फरियादी ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

एनटीपीसी विंध्याचल से जुड़ा मामला, 2024 की जनसुनवाई में दर्ज शिकायत पर अब तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप

सिंगरौली। जिले में जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ शिकायतों का लंबे समय बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही मामला एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना से जुड़े दोहरे विस्थापन के लाभ का सामने आया है। इस संबंध में ग्राम जुड़ी निवासी भगवान प्रसाद तिवारी ने एक बार फिर कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।
आवेदन के अनुसार, भगवान प्रसाद तिवारी पिता स्वर्गीय रंगलाल तिवारी ने 26 नवंबर 2024 को कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत क्रमांक 175 के तहत दोहरे विस्थापन का लाभ दिलाने की मांग की थी। शिकायत को निराकरण के लिए एनटीपीसी विंध्याचल के जीएम/एचआर विभाग को भेजते हुए 15 दिनों के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

आवेदक का आरोप है कि निर्धारित समय-सीमा बीतने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका दावा है कि वे परियोजना से संबंधित दोहरे विस्थापन का लाभ पाने की पात्रता रखते हैं, लेकिन विभाग की ओर से उन्हें इसका लाभ नहीं दिया गया।
इसी मांग को लेकर भगवान प्रसाद तिवारी ने 10 नवंबर 2026 को फिर कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने शिकायत क्रमांक 175 पर पुनर्विचार कर पात्रता के अनुसार दोहरे विस्थापन का लाभ दिलाने की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button