बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित होगी महात्मा गांधी की प्रतिमा, सभी दलों ने जताई सर्वसम्मति

 

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। प्रतिमा स्थापना के प्रस्ताव पर भाजपा, कांग्रेस सहित सभी पक्षों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई है।

नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी पक्षों की सहमति से कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर आपसी सहमति बनने के बाद प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।राजनीतिक दलों और सभी पक्षों की सहमति से लिए गए इस निर्णय को आपसी समन्वय की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button