बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी में राष्ट्र चिंतन गोष्ठी का आयोजन, मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

 

सिंगरौली। भाजपा के “लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ” अभियान के अंतर्गत चितरंगी विधानसभा क्षेत्र स्थित सामुदायिक भवन में राष्ट्र चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की मंत्री राधा सिंह, सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

गोष्ठी में लोकतंत्र की मजबूती, राष्ट्रहित और समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की उपस्थिति रही। भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में रविंद्र सिंह, योगेंद्र द्विवेदी, वशिष्ठ पांडेय, रविंद्र द्विवेदी, राजेश तिवारी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल स्तर के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी में चितरंगी क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Author

Related Articles

Back to top button