बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

धौहनी विधानसभा के संगठन प्रभारी अमित द्विवेदी का स्वागत

जिला कांग्रेस कार्यालय में नेताओं और पदाधिकारियों ने किया सम्मान, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद

सिंगरौली। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा धौहनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 82 का संगठन प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद अमित द्विवेदी का जिला कांग्रेस कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। पूर्व पीसीसी महामंत्री अमित द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

सम्मान समारोह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने विश्वास जताया कि अमित द्विवेदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, राम अशोक शर्मा, रेनू शाह, सुरेश दुबे, के.डी. सिंह, राम शिरोमणि शाहवाल, ज्ञानेंद्र सिंह, राघवेंद्र श्रीवास्तव, अनिल सिंह, ललित सिंह, विजय सिंह, मनोज दुबे, विनिता कुशवाहा, संध्या सिंह, संध्या प्रसाद, नगर निगम पार्षद अनिल वैश्य, विजय शाह, रविंद्र पटेल, रामगोपाल पाल और परमेश्वर पटेल उपस्थित रहे।

इसके अलावा सुदामा कुशवाहा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष देवपति सिंह, नवानगर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज पांडेय, बैढ़न ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button