बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी में ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ पर संगोष्ठी

राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने रखे विचार, वरिष्ठजनों का सम्मान

चितरंगी। विधानसभा क्षेत्र चितरंगी-79 के सामुदायिक भवन में ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ संकल्प के साथ प्रबुद्धजन विचार संगोष्ठी एवं वरिष्ठजन संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह मुख्य अतिथि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह अध्यक्ष तथा सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व विधायक अमर सिंह और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक गिरीश द्विवेदी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्धजनों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री राधा सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह भ्रामक प्रचार के जरिए समाज में भ्रम और अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं, बल्कि निरंतर संवाद, विश्वास और जनभागीदारी से मजबूत होता है। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कांग्रेस के पूर्ववर्ती शासनकाल की आलोचना करते हुए दावा किया कि वर्तमान में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने 90 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक आर्य प्रसाद गुप्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज तिवारी के निवास पर पहुंचकर मुलाकात की तथा आशीर्वाद लिया। इस दौरान योगेंद्र द्विवेदी, लालपति साकेत, हर्ष कुमार सिंह, प्रवेंद्र धर द्विवेदी, अजय द्विवेदी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button