मध्य प्रदेशसिंगरौली

समर्पण दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि, भाजपा ने किया निधि अभियान का शुभारंभ

सिंगरौली- भारतीय जनता पार्टी द्वारा पितृ पुरुष एवं जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व में तथा देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह एवं समर्पण निधि प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता मंचासीन रहीं। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समर्पण निधि अभियान की जानकारी पूनम गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को दी। विधायक राजेंद्र मेश्राम ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों के कारण भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने बताया कि समर्पण दिवस से आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत होती है, जिसके माध्यम से संगठन के कार्य संचालित किए जाते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल ने किया, जबकि आभार विंध्य नगर मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शाह, केके कुशवाहा, जिलामंत्री संदीप झा, कार्यालय मंत्री विजय वैश्य, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मकरध्वज सिंह, केडी वैश्य, मनोज शाह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, महामंत्री ऋचा सिंह, वरिष्ठ नेता आशा यादव, सरोज शाह, युवा नेता अशोक शाह, मृत्युंजय सिंह, शशांक विक्रम सिंह, रवि चौरसिया, धीरज सिंह, हेमंत पांडे, अर्जुन शाह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button