मध्य प्रदेशसिंगरौली

गनियारी कचरा प्रबंधन प्लांट में स्कूली छात्रों का हुआ वैल्यू एडिशन

कचरा संग्रहण से निष्पादन की प्रक्रिया की जागरूकता हेतु एक्सपोजर विजिट

सिंगरौली-नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल द्वारा माह दिसंबर 2025 में नगरीय निकाय में आयोजित किए जाने वाले स्वच्छता अभियान का कैलेंडर जारी किया गया है जिसके अंतर्गत निगमायुक्त सविता प्रधान के निर्देशानुसार और नोडल अधिकारी(स्वच्छ भारत मिशन)आर. पी. बैस एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रसंस्करण इकाइयों के रख रखाव और संचालन सहित आम नागरिकों को कचरा प्रबंधन की बारीकियों और प्रक्रियाओं से रूबरू करवाया जाना प्रमुख उद्देश्य है जिसके तहत गनियारी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जो कि सीटाडेल आईएसडब्लूएम प्रोजेक्ट्स सिंगरौली प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा में स्कूली छात्रों का एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया जिसमें संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल के 100 से अधिक छात्रों सहित स्कूल प्रबंधन की टीम ने सहभागिता की।

आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला द्वारा छात्रों को कचरा संग्रहण,परिवहन और निष्पादन की पूरी प्रक्रिया समझाया गया और छात्रों के उत्सुकता पूर्वक पूछे जाने वाले कचरा प्रबंधन के बारीकियों को समझाया गया तो वहीं सहायक नोडल अधिकारी शशांक गौतम ने छात्रों से संवाद करते हुए शहरी स्वच्छता में उनकी भागीदारी को प्रमुखता से बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से सीटाडेल प्रबंधन से प्लांट मैनेजर विवेक सिंह,सी एंड टी मैनेजर अनिल सिंह,शिव प्रताप सिंह,बृजेंद्र कुशवाहा,इंडिपेंडेंट इंजीनियर शीलू,आईईसी टीम लीडर नितेश सिंह,संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर सुरेन्द्र सोनी सहित आईईसी फील्ड एक्जीक्यूटिव की उपस्थिति रही।

Author

Related Articles

Back to top button