ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

खुटार में घर से छह फीट लंबा जहरीला सर्प पकड़ा, परिवार में दहशत

सिंगरौली। जिले के खुटार इलाके में मंगलवार सुबह एक मकान से लगभग छह फीट लंबे जहरीले सांप का रेस्क्यू किया गया। यह सांप बीते करीब एक सप्ताह से घर के अंदर मौजूद था, जिससे परिवार दहशत में था और घर में प्रवेश करने से भी डर रहा था।

जानकारी के अनुसार खुटार निवासी अजय कुमार केवट ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उनकी बेटी ने घर के अंदर सांप को देखा था। इसके बाद पूरे परिवार में भय का माहौल बन गया। परिवार को उम्मीद थी कि सांप अपने आप बाहर निकल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोमवार शाम जब घर की स्थिति देखने का प्रयास किया गया तो सांप छत पर बैठा दिखाई दिया, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।

मंगलवार सुबह इस घटना की सूचना परिचित सर्प मित्र लक्ष्मण साकेत को दी गई। सूचना मिलते ही साकेत मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ लिया। बताया गया कि सांप की लंबाई छह फीट से अधिक थी। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र द्वारा सांप को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

इस मामले में वन विभाग के एसडीओ के. त्रिपाठी से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि विभाग को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई थी। त्रिपाठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्वयं सांप पकड़ने का प्रयास करना खतरनाक हो सकता है और इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Author

Related Articles

Back to top button