मध्य प्रदेशसिंगरौली

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, सुनी गईं फरियादियों की समस्याएँ

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में मंगलवार 17 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं।

जनसुनवाई के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में एसडीओपी चितरंगी राहुल सैयाम, थाना प्रभारी कोतवाली अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सिंगरौली पुलिस ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button