मध्य प्रदेशसिंगरौली

चांद नहीं दिखा, शुक्रवार से पहला रोजा: शहरे काज़ी का एलान

सिंगरौली। बुधवार शाम रमज़ान का उनतीसवां चांद आसपास के इलाकों में दिखाई नहीं दिया और किसी भी स्थान से शरई गवाही प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद शहरे काज़ी हज़रत मौलाना मंजूर अहमद शैदा ने आधिकारिक एलान किया कि गुरुवार रात से नमाज़-ए-तरावीह शुरू होगी और शुक्रवार को पहला रोज़ा रखा जाएगा।

मगरिब के समय मस्जिदों की छतों, घरों और खुले स्थानों से लोगों ने चांद देखने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शहर की मुख्य जामा मस्जिद अहले सुन्नत (मसलके आलाहज़रत) में नायब इमाम हाफिज कारी मुश्ताक अहमद साहब ने ईशा की नमाज़ के बाद डेढ़ पारा कुरान पाक सुनाया। 21वीं शब को एक खत्म-ए-कुरान की घोषणा भी की गई है।

देवसर क्षेत्र में भी यही स्थिति रही। मदरसा हबीबिया रिजविया के सरपरस्त मौलाना सैय्यद आदिल रज़ा ने एलान किया कि चांद की पुष्टि न होने से शुक्रवार से रोज़ा शुरू होगा और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की।

हालांकि औरंगाबाद (बिहार) से चांद दिखाई देने की सूचना मिली है। वहां के सज्जादानशीन मुफ्ती सैय्यद असगर इमाम ने बताया कि बुधवार को चांद नजर आने से गुरुवार से पहला रोज़ा रखा गया और तरावीह भी अदा की गई।

इधर स्थानीय बाजारों में बनारसी सेवइयां और खजूर की खरीदारी तेज हो गई है, जिससे रमज़ान की रौनक साफ नजर आने लगी है।

Author

Related Articles

Back to top button