मध्य प्रदेशसिंगरौली

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो छात्र गंभीर घायल

सिंगरौली। जिले के बडोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत खेखरी गांव के पास सिंगरौली-राजमिलन सड़क मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क पर दूर जा गिरे छात्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों छात्र बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार और टक्कर का भयावह दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

दोनों छात्र ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बैढ़न स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बडोरा चौकी प्रभारी बीएल बंसल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button