मध्य प्रदेशसिंगरौली

किसान महाचौपाल में शामिल होने भोपाल रवाना हुई सिंगरौली कांग्रेस

हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

सिंगरौली। 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित किसान महाचौपाल में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हजारों की संख्या में रवाना हुए। यह महाचौपाल Indian National Congress द्वारा आयोजित की गई है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

महाचौपाल का मुख्य विषय भारत-अमेरिका के बीच हुई कथित किसान विरोधी ट्रेड डील बताया गया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप से बच्चों की मौत, इंदौर में दूषित पानी से हुई नागरिकों की मृत्यु, भारतीय सेना पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्रियों के इस्तीफे की मांग, प्रदेश में व्याप्त अराजकता एवं आर्थिक बदहाली जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।जिला सिंगरौली से कांग्रेसजन शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान एवं ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सिंह के नेतृत्व में महाचौपाल में भाग लेने निकले।

शहर अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह चौहान ने कहा-“किसान महाचौपाल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई का बड़ा मंच है। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से किसान, युवा और आमजन परेशान हैं। सिंगरौली से हजारों साथियों का भोपाल पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि अब जनता बदलाव चाहती है। हम किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।”

ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सिंह ने कहा -“प्रदेश में लगातार घट रही घटनाएं शासन की विफलता को उजागर करती हैं। किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रश्न पर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। सिंगरौली का प्रत्येक कार्यकर्ता किसान और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से अपनी आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।”कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भोपाल में आयोजित यह महाचौपाल प्रदेश एवं देश की राजनीति में किसानों और जनहित के मुद्दों को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

Author

Related Articles

Back to top button