मध्य प्रदेशसिंगरौली

गनियारी वार्ड-41 में देवतन कुंवर पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

सिंगरौली। नगर निगम क्षेत्र के गनियारी वार्ड क्रमांक-41 स्थित गनियारी छठ घाट के पास देवतन कुंवर पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। मंदिर के पुजारी अतुल पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। हवन-पूजन एवं आरती के दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। युवा एवं बच्चे भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए, जिससे आयोजन और भी आकर्षक बन गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी।


पुजारी अतुल पाठक ने बताया कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को नियमित पूजा-अर्चना में सुविधा मिलेगी तथा धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम में रामनारायण सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता, बृजेन्द्र शुक्ला, संदीप शुक्ला, स्वद्वीप सिंह, मुकेश तिवारी, मनोज यादव, अंकित सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला।

Author

Related Articles

Back to top button