बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक 27 नवंबर को
आयुक्त रीवा संभाग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 4 बजे होगी बैठक
सिंगरौली, 26 नवंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक आयुक्त रीवा संभाग, रीवा की अध्यक्षता में शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, सिंगरौली में संपन्न होगी।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उक्त बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्धारित समयानुसार बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।












