बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने दिलाई संविधान की शपथ
संविधान दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

सिंगरौली, 26 नवम्बर 2026/ संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई तथा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर संविधान के महत्व एवं उसकी प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला गया।
संविधान दिवस के अवसर पर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी गरिमापूर्ण तरीके से संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।











