बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ढेंडिया में सरपंच के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत ढेंडिया की सरपंच श्रीमती सावित्री नरेंद्र पोरवाल के निवास पर पहुंचकर उनकी सासु माँ श्रीमती लीला बाई पोरवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्गीय श्रीमती लीला बाई पोरवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, श्री संजय अग्रवाल, श्री विवेक गुप्ता, श्री राकेश पण्डया सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button