श्री श्याम प्रेमी मंडल द्वारा भव्य श्री श्याम निशान पद यात्रा धूमधाम से संपन्न

सिंगरौली- श्री श्याम प्रेमी मंडल द्वारा 22 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे भव्य श्री श्याम निशान पद यात्रा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बैढ़न स्थित श्री श्याम दरबार, अंबेडकर चौक के पास से हुई और लगभग छह किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए विंध्यनगर स्थित त्रिदेव मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन के साथ विधिवत संपन्न हुई।
निशान यात्रा में हजारों श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्याम बाबा की जय-जयकार से वातावरण भक्तिमय हो गया। डीजे, ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा, इत्र वर्षा और अबीर की होली खेलकर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर जलपान एवं स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।
रास्ते में प्रमुख स्वागत स्थल इस प्रकार रहे:
पप्पू भैया, राजकमल होटल द्वारा पुष्पवर्षा एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था
अमरदीप भारुका (बजरंग चौक, श्री हनुमान मंदिर के समीप) द्वारा पुष्पवर्षा
शिवेंद्र पांडे (वृंदावन तिराहा) द्वारा पुष्पवर्षा
बृजेश गोयल द्वारा मार्ग में पुष्पवर्षा एवं त्रिदेव मंदिर में स्वल्पाहार
अजय अग्रवाल द्वारा नगर निगम कार्यालय विंध्यनगर के पास नारियल पानी की व्यवस्था
जी-2 मॉल गंगोत्री में स्वागत
शारदा पेंट द्वारा स्वागत

अमरदीप भारुका द्वारा निशान विसर्जन के बाद प्रसाद की व्यवस्था
निशान यात्रा के समापन उपरांत त्रिदेव मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे, त्रिदेव मंदिर के संस्थापक हनुमान प्रसाद मित्तल, श्री श्याम प्रेमी मंडल के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल सहित मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में व्यवसायी, रहवासी एवं मातृशक्ति की सहभागिता रही।पूरी यात्रा श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनी रही।













