मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय आदर्श महाविद्यालय रम्पा के 52 सदस्यीय दल ने अदाणी पावर प्लांट में किया शैक्षणिक भ्रमण

सिंगरौली। Shaskiya Adarsh Mahavidyalaya Rampa के 52 सदस्यीय शैक्षणिक दल ने उड़ान प्रोजेक्ट के अंतर्गत Mahan Energen Limited (अदाणी पावर प्लांट) का शैक्षणिक भ्रमण किया। दल में बीए, बीएससी एवं बीकॉम के 48 विद्यार्थी तथा 4 शिक्षक शामिल रहे।

पावर प्लांट पहुंचने पर विभिन्न विभागों के प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया, वेस्ट मैनेजमेंट, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा फायर सेफ्टी से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों ने कंट्रोल रूम, सुरक्षा प्रणाली और उत्पादन इकाइयों का अवलोकन किया तथा तकनीकी बारीकियों को समझा। प्रशिक्षण सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और औद्योगिक कार्यप्रणाली को नजदीक से जानने में रुचि दिखाई।

उड़ान प्रोजेक्ट एक शिक्षण-आधारित पहल है, जिसके माध्यम से कॉलेज स्तर के छात्रों को औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण कर वास्तविक कार्य वातावरण को समझने का अवसर मिलता है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में औद्योगिक समझ विकसित करना और उन्हें करियर के नए आयामों से परिचित कराना है।

महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में उद्यमिता, तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास का विकास होता है। शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में डॉ. गिरीश चतुर्वेदी, डॉ. मंगल नाथ तिवारी, डॉ. राजीव सिंह एवं डॉ. पुष्पा कुमारी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। भ्रमण को विद्यार्थियों ने अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

Author

Related Articles

Back to top button