ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बैगा परिवारों ने वंटन भूमि पर कब्जे का लगाया आरोप, कलेक्टर से की शिकायत

सिंगरौली। जिले की सरई तहसील अंतर्गत ग्राम बंजारी में शासकीय वंटन भूमि को लेकर विवाद सामने आया है। बैगा समुदाय के कुछ परिवारों ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर उनकी वंटित भूमि पर कथित अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार आराजी क्रमांक 3201/3041, रकबा 1.43 हेक्टेयर भूमि पूर्व में उनके परिजन के नाम वंटित थी, जिसके वे वैध वारिस हैं। आवेदकों का आरोप है कि संबंधित भूमि पर बिना अनुमति पक्का निर्माण कराया जा रहा है। उनका कहना है कि वंटन भूमि का क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण नियमों के तहत प्रतिबंधित होता है।
बैगा समाज से जुड़े पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह वंटन शर्तों का उल्लंघन होगा।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। अब आवेदकों को प्रशासनिक जांच और उचित कार्रवाई का इंतजार है।

Author

Related Articles

Back to top button