मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध मुरूम परिवहन पर कार्रवाई, वाहन जब्त

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा जांच के दौरान एक वाहन को बिना अभिवहन पास मुरूम परिवहन करते पकड़ा गया।

जांच में वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडएच 8210 के पास वैध अभिवहन पास नहीं पाया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ कोतवाली बैढ़न थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग द्वारा वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button