मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड 41 में नल-जल पाइपलाइन व क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर पार्षद ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली। नगर पालिका निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी (एलआईजी कॉलोनी) में नल-जल योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन और सड़क मरम्मत में अनियमितता को लेकर पार्षद गौरी अर्जुन दास गुप्ता ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड के विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन बिछाई गई है, जिसमें कुछ जगहों पर नाली के अंदर से ही पाइप डाल दिए गए हैं। इससे भविष्य में जल प्रदूषण की आशंका बनी हुई है। पार्षद ने इसे जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर विषय बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की है।

इसके अलावा अंबेडकर चौराहा से प्रधानमंत्री आवास तक बीजपुर रोड पर पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की समुचित मरम्मत नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है।

पार्षद गौरी अर्जुन दास गुप्ता ने नगर निगम प्रशासन से नाली के अंदर डाली गई पाइपलाइन को हटाकर उचित स्थान पर व्यवस्थित करने, क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button