मप्र के राज्यपाल के साथ सांसद ने किया सीधी जिले में जनसंवाद व वृक्षारोपण कार्यक्रम

सीधी। जिले के ग्राम पर्सली में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में Mangubhai C. Patel के साथ सीधी–सिंगरौली के सांसद Dr. Rajesh Mishra की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समुदाय के भाई-बहनों से आत्मीय संवाद किया गया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक कुंवर सिंह टेकाम, श्रीमती मंजू रामजी सिंह, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।
इसके पश्चात ग्राम चमराडोल में राज्यपाल महोदय के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री देवकुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमला एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।













