ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

आइडियल सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 28 फरवरी को सर्वधर्म सद्भाव के साथ रोज़ा इफ्तार का आयोजन

सिंगरौली- पवित्र रमजान के अवसर पर आइडियल सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 28 फरवरी 2026, सायं 5:45 बजे आयशा मस्जिद, मुस्तफा मोहल्ला बैढ़न में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

इस कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरु तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। आयोजन का उद्देश्य सर्वधर्म सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

सोसाइटी के विधिक सलाहकार अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने बताया कि रमजान का पवित्र महीना आपसी भाईचारे, संयम, सेवा और सद्भाव का संदेश देता है। इसी भावना को साकार करने के लिए यह इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि समाज में एकता, प्रेम और सौहार्द और अधिक मजबूत हो सके।

कार्यक्रम के दौरान रोजेदारों के साथ सभी धर्मों के लोग इफ्तार में शामिल होकर एकता और भाईचारे का संदेश देंगे। साथ ही देश में अमन-चैन, प्रगति और आपसी सद्भाव के लिए विशेष दुआ की जाएगी।

आइडियल सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद उमर, उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास, सचिव मोहम्मद इमरान सहित अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button