बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भोपाल में मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, जिला न्यायालय की समस्याएं रखीं

सिंगरौली- आज राजधानी भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सिंगरौली के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर जिला न्यायालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिला न्यायालय वर्तमान में अत्यंत पुराने तहसील भवन में संचालित हो रहा है, जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक व्यवस्था का अभाव, वाहन खड़े करने के लिए पर्याप्त स्थान की कमी तथा न्यायाधीशों के न्यायालय कक्ष और कक्षों की कमी जैसी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

इसके साथ ही लंबे समय से अधूरे पड़े जिला न्यायालय भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर पूरा कराने की मांग भी की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भवन निर्माण पूर्ण होने से न्यायिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा और आमजन को बेहतर सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आश्वासन दिया कि इस विषय में विधि एवं विधायी कार्य विभाग तथा उच्च न्यायालय से चर्चा कर आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य सुनिश्चित हो सके।

प्रतिनिधिमंडल में विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र पांडेय, सचिव सुरेश जैसवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे।

Author

Related Articles

Back to top button