देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे 9 नए जज, कॉलेजियम ने नामों की सिफारिश की

नई दिल्ली। Supreme Court of India के कॉलेजियम ने Patna High Court में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए 9 अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश की है। गुरुवार को हुई कॉलेजियम की बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। अब इन नामों को केंद्र सरकार के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

बैठक में मो. नदीम सेराज, रंजन कुमार झा, कुमार मनीष, संजीव कुमार, गिरिजीश कुमार, आलोक कुमार, राज कुमार, राणा विक्रम सिंह और विकाश कुमार के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये सभी अधिवक्ता हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

वर्तमान में पटना हाईकोर्ट 38 कार्यरत न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है, जबकि स्वीकृत पदों की कुल संख्या 53 है। इसी वर्ष तीन न्यायाधीश, जिनमें मुख्य न्यायाधीश एस.के. साहू भी शामिल हैं, सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में 9 नए जजों की नियुक्ति के बाद भी कई पद रिक्त रहेंगे।

हाईकोर्ट लंबे समय से जजों की कमी से जूझ रहा है, जिसका असर मामलों की सुनवाई पर पड़ रहा है। लंबित मामलों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से न्यायिक कार्य में तेजी आने और लंबित प्रकरणों के निस्तारण में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी और राष्ट्रपति की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी।

Author

Related Articles

Back to top button