सांसद के सौजन्य से गंगा स्नान एवं अयोध्या धाम के लिए दल रवाना

सीधी। क्षेत्र के लोकप्रिय एवं कर्मठ सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के सौजन्य मार्गदर्शन एवं विशेष पहल पर लोकसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्षों एवं संगठन के पदाधिकारियों का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को प्रातः 9 बजे सीधी से पवित्र गंगा स्नान एवं अयोध्या धाम में श्री रामलला जी के दर्शन-पूजन हेतु श्रद्धापूर्वक रवाना हुआ।
प्रस्थान के समय वातावरण पूर्णतः भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा। सभी पदाधिकारियों ने यात्रा के पूर्व विधिवत पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति एवं समग्र विकास की कामना की। उपस्थित जनसमूह ने यात्रियों को शुभकामनाएँ देते हुए मंगलमय यात्रा की कामना की। यह आध्यात्मिक यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, समर्पण एवं राष्ट्रहित के प्रति दृढ़ संकल्प को भी प्रदर्शित करती है। अयोध्या धाम में श्री रामलला जी के दर्शन के साथ-साथ प्रतिनिधिमंडल द्वारा देश एवं प्रदेश की उन्नति तथा जनकल्याण हेतु विशेष प्रार्थना भी की जाएगी।
यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की गई हैं, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर विशेष रूप से चुरहट क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिनमें खड्डी मंडल अध्यक्ष यश सिंह , हनुमानगढ़ मंडल अध्यक्ष बुद्धिसेन साहू , पटपरा मंडल अध्यक्ष विनोद पटेल, चुरहट मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ‘ओपी’, पडखुरी मंडल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला , रामपुर मंडल अध्यक्ष विजय शंकर चोड़गड़ी मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों में इस धार्मिक यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया तथा इसे आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सांस्कृतिक जागरूकता का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।













