बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी में पानी टंकी निर्माण पर सवाल: मजदूरों की जान जोखिम में, नाबालिगों से काम कराने का आरोप

पोल खोल पोस्ट
चितरंगी (सिंगरौली)। जनपद पंचायत चितरंगी के अंतर्गत ग्राम करेला में बन रही पानी टंकी के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों और मजदूरों का कहना है कि 30–40 फीट की ऊंचाई पर काम करने वाले श्रमिकों को किसी भी प्रकार की सुरक्षा सामग्री—जैसे सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट या जाल—उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
मजदूरों के अनुसार, ठेकेदार द्वारा साफ तौर पर कहा जाता है कि “अगर कुछ होता है तो हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।” ऐसे में श्रमिक जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं।


घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में लोकल और निम्न गुणवत्ता की सीमेंट, गिट्टी और बालू का उपयोग किया जा रहा है। यहां तक कि खराब हो चुकी सीमेंट भी काम में ली जा रही है, जिससे टंकी की गुणवत्ता और भविष्य की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
नाबालिगों से मजदूरी कराने की बात
ग्रामीणों का यह भी दावा है कि निर्माण स्थल पर नाबालिग लड़कों से भी काम कराया जा रहा है, जो श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है। साथ ही मजदूरों को तय मानक के अनुसार पारिश्रमिक नहीं मिलने की शिकायत भी सामने आई है।

जांच की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच हो और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
(नोट: आरोपों की आधिकारिक पुष्टि शेष है। प्रशासनिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।)

Author

Related Articles

Back to top button