ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर ने 2 मार्च को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर 4 मार्च को अवकाश किया घोषित

सिंगरौली ; होली 2026 के मद्देनजर कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने 2 मार्च (सोमवार) को पहले घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए अब 4 मार्च (बुधवार) को अवकाश घोषित किया है। यह बदलाव मुख्य रूप से 3 और 4 मार्च को होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार किया गया है। विदित हो कि पूर्व में कलेक्टर द्वारा 2 मार्च 2026 सोमवार को होली (होलिका दहन) त्यौहार पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।

 

शासन द्वारा होली के उपलक्ष्य में दिनांक 3 मार्च 2026 को पूर्व से सामान्य अवकाश घोषित है। क्षेत्र से प्राप्त हो रही जानकारी अनुसार यह ज्ञात होता है कि लोगों द्वारा दिनांक 3 मार्च के साथ-साथ 4 मार्च 2026 को भी होली खेलने का त्यौहार मनाया जायेगा। अतः पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए पूर्व निर्धारित 2 मार्च 2026 के स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिनांक 4 मार्च 2026 बुधवार को जिला सिंगरौली सीमा क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

Author

Related Articles

Back to top button