ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला

गंभीर हालत में जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर, पास में मिला हिरण का शव भी जांच के घेरे में

सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोइरा गांव में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज और रहस्यमयी वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने युवक संदीप यादव पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक के घुटने पर गहरा वार किया गया, जिससे उसका घुटना लगभग आधा कट गया। साथ ही शरीर के कुछ हिस्सों में झुलसने के निशान भी पाए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने युवक को गंभीर हालत में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला मुख्यालय स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया।
घटना को और रहस्यमयी बनाते हुए घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक हिरण का शव भी बरामद हुआ है। मामले में वन विभाग ने भी संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक मो. समीर के अनुसार, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं—पुरानी रंजिश, आपराधिक साजिश या वन्यजीव शिकार—को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Author

Related Articles

Back to top button