बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

जबलपुर: करौंदा बायपास रोड पर मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, ठंड या हादसे की आशंका

 

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में आधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदा बायपास रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने चौबे धर्म कांटे के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही आधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। प्रारंभिक निरीक्षण में शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत अत्यधिक ठंड की चपेट में आने से हुई हो सकती है या फिर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह हादसे का शिकार हुए हों।

फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं, पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को भी खंगाला जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button