भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रारंभ

सिंगरौली – सेना भर्ती कार्यालय द्वारा भारतीय सेना में अग्निवीर योजना वर्ष 2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अग्निवीर (पुरुष) सामान्य ड्यूटी (जीडी), एसकेटी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास), महिला सैन्य पुलिस सहित स्थायी पदों जैसे नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) एवं सिपाही फार्मा के लिए भर्ती की जाएगी।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ होकर 1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता मापदंड एवं दिशा-निर्देश भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पंजीयन करना होगा।













