मध्य प्रदेशसिंगरौली

होली आपसी सद्भाव और समरसता का पर्व : सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

सिंगरौली। रंगों का पावन पर्व होली भारतीय संस्कृति की आनंद, उल्लास, प्रेम और आपसी भाईचारे की महान परंपरा का प्रतीक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय तथा सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने होलिका दहन एवं होली के अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें आपसी सद्भाव, विश्वास और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन का पावन अवसर हमें अपने भीतर की नकारात्मकता, अहंकार और वैमनस्य को त्यागकर सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।

सांसद ने कहा कि होली के रंग समाज में एकता, सौहार्द और भाईचारे को और अधिक मजबूत करते हैं। यह पर्व नई ऊर्जा के साथ जीवन में खुशियों का संचार करता है।
उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए तथा सीधी–सिंगरौली–ब्यौहारी संसदीय क्षेत्र निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

Author

Related Articles

Back to top button