मध्य प्रदेशसिंगरौली
विंध्यनगर में पर्यावरण अनुकूल हरित होलिका दहन सम्पन्न

सिंगरौली- विंध्यनगर में अग्रवाल समाज, विंध्यनगर एवं वैढ़न तथा गौसेवा संस्थान, सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में हरित होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
आयोजन के दौरान पारंपरिक लकड़ियों के स्थान पर गोबर से निर्मित गौ-काष्ठ का उपयोग किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पेड़ों की कटाई रोकना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, गौ-संरक्षण और स्वच्छ परंपराओं को अपनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण अनुकूल आयोजनों को जारी रखने की बात कही।











