नगरीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की सिंगरौली विधायक ने की समीक्षा
वार्डवार कार्य योजना तैयार कर विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करायेः राम निवास शाह

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के सभागार में सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह की अध्यक्षता एवं एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में नगरीय क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के द्वारा विधायक सिंगरौली का स्वागत करते हुयें नगरीय क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
बैठक में विकास कार्यों की जानकारी लेने के पश्चात विधायक श्री शाह ने निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में संचालित निर्माण कार्यों की लगातार मानीटरिंग करे निर्माण कार्यो के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न रहे साथ यह सुनिश्चित करे निर्माण कार्यो को उनके तय समय सीमा में पूर्ण कर लिया जायें। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि आवास निर्माण कार्यो में गति लाये ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा प्रथम किस्त की राशि जारी होने के पश्चात आवास निर्माण का कार्य निर्धारित मानक समय पर पूर्ण कर लिया गया है उनको दूसरी किस्त की राशि जारी करे साथ ही जिन हितग्राहियो के द्वारा किस्त जारी होने के बावजूद भी आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ नही किया गया है उनसे समन्वय बनाकर आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराये विधायक ने कहा कि यह योजना केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने से योजना के उद्देश्यो की पूर्ति नही होगी।
बैठक में विधायक श्री शाह ने अमृत योजना 2.0 की विस्तार से समीक्षा करते हुयें कहा कि गर्मी का मौसम प्रारंभ हो चुका है नगर निगम के ऐसे वार्ड जहा पर पाईप लाईन पहुच गई वहा पर शत प्रतिशत नल कनेक्शन जारी करे तथा ऐसे वार्ड या मोहल्ले जहा पर अभी तक पाईप लाईन नही पहुची है वहा पर शीघ्र ही पाईप लाईन बिछाकर अमृत 2.0 के तहत पेयजल उपलंब्ध कराये ताकि गर्मी के दौरान कही पर भी जल संकट उत्पन्न न होने पायें। विधायक ने श्री शाह ने सीवर एवं गैस पाईप लाईन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़को के मरम्मत के संबंध में निर्देश दिए कि सीवर लाईन तथा गैस पाईप लाईन के संविदाकर को निर्देशित करे कि कार्य पूर्ण होने पश्चात क्षतिग्रस्त सड़को की तत्काल मरम्मत कराये। उन्होने कहा कि आम जन मानस के आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधितो के विरूद्ध कार्रवाही की जायेगी।
विधायक श्री शाह ने पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिये है कि नगरीय क्षेत्र में जरूरतमंद पथ-विक्रेताओं को उनकी जरूरत के मुताबिक ऋण प्रदान करते हुए कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जाये। उन्होने कहा कि नगरीय क्षेत्र में हाथठेला चालकों, रेहड़ी पटरी वालों को 10, 20 और 50 हजार रूपये तक का ऋण प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाये। तथा यह सुनिश्चित करे कि बैको के माध्यम से उन्हे आसानी से ऋण मिल सके इसके लिए उन्हे बार बार बैंको का चक्कर नही लगाना पड़े। उन्होने आश्रय स्थल की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि आश्रय स्थल में शासन के गाईड लाईन अनुसार समुचित प्रबंध रहे। बैठक में विधाक श्री शाह ने कहा कि नगर निगम को अपने आय के स्त्रोत बढ़ाने के लिए नवाचार करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि नगर निगम भूमि अधिग्रहित कर कालोनियो को निर्माण कराये ताकि नगर निगम के आय में वृद्धि हो सके। अंत विधायक ने कहा कि नगरीय क्षेत्र के मे निवासरत प्रत्येक हितग्राहियों को उसकी पात्रता के अनुसार शासन की जन कल्याणकारी योजना के लाभ से लाभान्वित करायें। यह सुनिश्चित करे कि प्रत्येक हितग्राही को उसकी पात्रता के अनुसार शासन के जन कल्याकारी योजना का लाभ मिले ताकि वह योजनाओ का लाभ लेकर विकशित भारत में अपना योगदान दे सके। बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि अरविंद दुबे, कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, उपायुक्त आरपी बैस, उपायुक्त वित्त अनुपम दुबे, सहायक आयुक्त एच.एम श्रीवास्ताव, ज्योति सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी सहित समस्त सहायक यंत्री एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।












