ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोटरसाइकिल टकराने के विवाद में चाकूबाजी, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे

 

बैढ़न/सिंगरौली। जिले के चौकी खुटार क्षेत्र में मोटरसाइकिल टकराने की मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया। आरोपियों ने चाकू से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 4 मार्च 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है। फरियादी धर्मेंद्र कुमार शाह (24 वर्ष) निवासी खुटार पोखरा टोला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोटरसाइकिल टकराने की बात को लेकर रुद्र सिंह गहरवार और अखिलेश कुमार से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने पास में रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया।

 

इस हमले में धर्मेंद्र कुमार शाह, विकेश कुमार शाह और रविन्द्र शाह घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में खुटार चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रुद्र सिंह गहरवार (22 वर्ष) निवासी खुटार थाना टोला और अखिलेश कुमार (31 वर्ष) निवासी खुटार डीवा टोला शामिल हैं।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(बी), 126(2), 109(1) और 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 259/26 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

 

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शीतला यादव, सहायक उपनिरीक्षक मनीष सेन, जे.पी. वर्मा, प्रधान आरक्षक गणेश मीणा, सच्चिदानंद तिवारी, राय सिंह, उमेश विश्वकर्मा, आरक्षक गौरव यादव, अभिषेक सिंह और राजेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button