ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नक्सलियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य पर 34 पुलिसकर्मियों को 15 लाख का पुरस्कार, चितरंगी एसडीओपी राहुल सैयाम को 1 लाख

 

सिंगरौली। प्रतिबंधित नक्सली संगठन के इनामी सदस्यों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के 34 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय द्वारा कुल 15 लाख रुपये का नगद पुरस्कार स्वीकृत किया गया है। इस कार्रवाई में उल्लेखनीय योगदान देने पर चितरंगी एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी प्रेस नोट के अनुसार पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने नक्सलियों की गिरफ्तारी में साहस और उत्कृष्ट कार्यकुशलता दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पुरस्कार स्वीकृत किया है।

दरअसल 21 अगस्त 2023 को जबलपुर शहर से प्रतिबंधित नक्सली संगठन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के नॉर्थ बस्तर एवं आरकेबी डिवीजन के मास ऑर्गेनाइजेशन प्रभारी और डीके स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य अशोक रेड्डी (निवासी तेलंगाना) तथा एरिया कमेटी मेंबर कुमारी पोटाई उर्फ रेमती (निवासी छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार करने में मध्यप्रदेश पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली थी।

इस कार्रवाई को अंजाम देने में एटीएस मध्यप्रदेश और हॉक फोर्स की टीम ने उच्च स्तर की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया था। इसी महत्वपूर्ण कार्रवाई में शामिल 34 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता के लिए नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने इसे मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Author

Related Articles

Back to top button