ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

होली त्योहार का बिजली विभाग ने बनाया मजाक -राजेश सोनी

 

सिंगरौली -आम आदमी पार्टी सिंगरौली के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सिंगरौली बिजली विभाग की व्यवस्था पर आवाज उठाते हुए कहा कि हिंदू धर्म के होली महोत्सव को सिंगरौली बिजली विभाग ने मजाक बना कर रख दिया,होली के दिन बिजली विभाग के नाकामियों की वजह से सुबह शाम तक मे लगभग 50 से 60 बार बिजली गुल हुई, राजेश सोनी ने आगे कहा कि जिस तरह से बिजली विभाग सिंगरौली के द्वारा मार्च महीने के शुरुआत में ऐसी स्थिति है वो भी एक बडे त्योहार के दिन बड़ी लापरवाही तो आने वाले गर्मियों के मौसम में क्या स्थिति होगी ये समझ से परे है, बिजली विभाग की ऐसी घटिया कार्यप्रणाली पर जिला प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है,यदि बिजली विभाग के अधिकारियों को इसी तरह से मनमानी करने के लिए छूट दिया जाएगा तो आगामी भीषण गर्मियों के मौसम में सिंगरौली वासियों को और भी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन यदि बिजली विभाग सिंगरौली का यही रवैया रहा तो हम चुप बैठने वाले नही हैं,पिछले वर्ष की कमियों को दोहराने के इंतजार बिल्कुल नही करेंगे और जिम्मेदार अधिकारियों को सुधरने लिए धरना प्रदर्शन करेंगे जरूरत पड़ी तो लापरवाह अधिकारियों को जिले से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए जो लड़ाई लड़नी पड़ेगी उसके लिए भी तैयार हैं।

Author

Related Articles

Back to top button