बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली के उभरते तीरंदाजों का सम्मान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

विधायक रामनिवास शाह ने खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

सिंगरौली। जिले के बिलौंजी (बैढ़न) स्थित एनसीएल ग्राउंड में सिंगरौली जिला तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा तीरंदाजों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक ने 27 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। Under-10, Under-13 एवं Under-15 वर्ग में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।


विधायक रामनिवास शाह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सिंगरौली जिला तीरंदाजी संघ के सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि आज जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का अनुशासन, समर्पण और मेहनत भविष्य में और बड़े कीर्तिमान स्थापित करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि सिंगरौली में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देने की, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकें।

कार्यक्रम में विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला मंत्री संदीप झां, संजय दूबे, तीरंदाजी संघ के संचालक के.डी. वैश्य एवं कोच इंद्रजीत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह और उपलब्धियों को सराहा गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Author

Related Articles

Back to top button