ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अनिल द्विवेदी बने आम आदमी पार्टी लेबर विंग के प्रदेश सचिव

सिंगरौली: आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य अनिल द्विवेदी को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर और सह-प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी द्वारा जारी नई सूची में श्री द्विवेदी को ‘लेबर विंग’ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

इससे पहले वे लेबर विंग में प्रदेश संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें पदोन्नत किया गया है। नियुक्ति के बाद श्री द्विवेदी ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और श्रमिक वर्ग के हितों की आवाज प्रदेश स्तर पर बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button