मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य शुभारंभ

एसडीओपी निवास परिसर में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा नगर

सिंगरौली- पुलिस अनुविभाग देवसर मुख्यालय में सोमवार 13 अप्रैल को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डॉ. गायत्री तिवारी के शासकीय निवास परिसर में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मंगल वाद्यों, वैदिक मंत्रोच्चार और हरिनाम संकीर्तन के बीच आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर अनुविभागीय कार्यालय मार्ग होते हुए खोभा, सहुआर, मजौना नाथ शिवमंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश भरे। तत्पश्चात शोभायात्रा देवसर पुलिस कॉलोनी स्थित भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती मंदिर पहुंची, जहां वैदिक विधि से पूजन कर कथा स्थल पर प्रतिष्ठापन किया गया।

यह आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक माना जा रहा है। डॉ. गायत्री तिवारी ने अपने जन्मदाता माता-पिता चंद्रवती मिश्रा एवं राजबहोरन मिश्रा तथा धर्मदाता सास-ससुर कमला तिवारी एवं राजनाथ तिवारी को श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य प्रदान कर समाज के समक्ष पुत्री और बहू के संस्कारपूर्ण आदर्श का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। पारिवारिक एवं सामाजिक एकता का यह संगम आध्यात्मिकता और भक्ति-भाव से परिपूर्ण रहा।

यज्ञशाला में श्रीमद्भागवत कथा की बैठकी से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन किया गया। कथा का वाचन प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से पधारे विद्वान कथावाचक आचार्य पं. श्रीराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। उनकी मधुर वाणी और ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और जीवन मूल्यों का सार प्रदान किया जा रहा है।

आयोजन का सौभाग्य बटुक गौरांश (लकी), सुपुत्र डॉ. राजकमल तिवारी एवं डॉ. गायत्री तिवारी को प्राप्त हुआ है। तिवारी परिवार के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को भव्यता और अनुशासन के साथ सम्पन्न किया जा रहा है। तिवारी परिवार ने बताया कि 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से सायं 7 बजे तक संगीतमय कथा, भजन-संध्या, यज्ञ-हवन और विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।

कलश यात्रा एवं कथा आयोजन में बालकृष्ण तिवारी, बलराम तिवारी, राजनाथ तिवारी, रजनीश, राजनारायण, अशोक, पुरुषोत्तम, रामबहोर, कमल नारायण, हरेश, सुरेश, तेज नारायण, हर्ष नारायण, अवध नारायण, राजकुमार, सुनील (सोनू), अनिल (मोनू), अनिल (अनु), अनुराग, पंकज, शैलेन्द्र, मनीष, अंकित, सौरभ, आशीष, शिव, अन्नपूर्णा, राकेश एवं समस्त तिवारी परिवार के साथ जियावन पुलिस कॉलोनी के पुलिस परिवारजन, स्थानीय श्रद्धालु मिश्रीलाल गुप्ता, गोमती पाठक, संगम लाल गुप्ता, त्रिवेणी प्रसाद गुप्ता, जियावन थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, पत्रकार अयोध्या अम्बुज तिवारी, के.एस. पाठक लकी,गणेश चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Author

Related Articles

Back to top button