ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारी, धनंजय कुमार जायसवाल बने असंगठित कामगार एवं कर्मचारी विभाग के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण)

सिंगरौली। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत संगठनात्मक विस्तार के तहत सिंगरौली जिले में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस विभाग में धनंजय कुमार जायसवाल (निवासी ग्राम भउखाड, पोस्ट मकरोहर, जिला सिंगरौली) को जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर की गई है, जिससे संगठन को ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आधिकारिक रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए असंगठित कामगारों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा करेंगे और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्हें अपने कार्यों की नियमित जानकारी प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस नियुक्ति के पीछे जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिला एवं प्रदेश स्तर के नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि इससे संगठन को नई दिशा मिलेगी और कामगार वर्ग की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जिले के असंगठित कामगारों और कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाया जाए और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाए।

Author

Related Articles

Back to top button