महापौर की अध्यक्षता में मेयर-इन-काउंसिल की बैठक, मॉडल रोड निर्माण को मिली स्वीकृति

सिंगरौली।नगर पालिक निगम सिंगरौली में महापौर रानी अग्रवाल की अध्यक्षता में मेयर-इन-काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषद के सदस्यों और नगर निगम अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण की समीक्षा कर उसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके बाद एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा करते हुए माजन मोड़ से इंदिरा चौक तक मॉडल रोड निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके साथ ही नगर निगम के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमिताभ यादव को एक वर्ष की सेवा वृद्धि देने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया।बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए नगरीय क्षेत्र में प्याऊ (पेयजल) की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक प्रबंध करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य, नगर निगम उपायुक्त आर.पी. बैस, कार्यपालन यंत्री संतोष पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।













