युवा संगम रोजगार मेला 21 अप्रैल को संदीपनी विद्यालय हिर्रवाह में

सिंगरौली- जिला प्रशासन और जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार को रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु आगामी 21 अप्रैल 2026 को विकासखण्ड स्तरीय “युवा संगम- रोजगार, स्व-रोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला“ का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेले का आयोजन कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग और आईटीआई सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरवाह, जिला सिंगरौली प्रातः 10 बजे से शायंत 4 बबजे तक आयोजित होगा।
रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष की आयु के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 5वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बी.टेक, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है। अडानी पावर (महान इर्न्जन),जेपी पावर वेंचर रिलायंस सासन पावर ,हिंडाल्को इंडस्ट्रीजआदित्य बिरला कैपिटल ,एस.आई.एस. सिक्योरिटी, त्रिमूला इंडस्ट्रीज, टी.सी.आई., और शहरी आजीविका केंद्र द्वारा अभ्यर्थियो को योग्यता अनुसार रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जायेगा।













