ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अंबेडकर जयंती पर 24 घंटे बंद रहा कोयला और फ्लाई ऐश का परिवहन

सिंगरौली-डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिले में सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोयला और फ्लाई ऐश का परिवहन 24 घंटे के लिए पूरी तरह बंद रखा गया।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 14 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे से 15 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक जिले की सभी सड़कों पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लागू किया गया। यह निर्णय पुलिस अधीक्षक के प्रस्ताव पर लिया गया।

प्रशासन के अनुसार, अंबेडकर जयंती के मौके पर जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्रभात फेरी, रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में भीड़भाड़ के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया।

जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई वाहन स्वामी या ट्रांसपोर्टर इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 सहित अन्य प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button