बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती पर अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में हितग्राही सम्मेलन का किया गया आयोजन
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज के मुख्यधारा जोड़ना सभी का सामूहिक कर्तव्या होना चाहिएः-विधायक सिंगरौली

सिंगरौली – बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम और हितग्राही सम्मेलन का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक श्राजेन्द्र मेश्राम, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह,पूर्व विधायक रामलल्लू बैस, के गरिमामय उपस्थिति में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया।
हितग्राही सम्मेलन में सकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ के लाभ से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराया गया। समारोह में उपस्थित हितग्राहियो को संबोधित करते हुयें सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती पर उनको शत शत नमन करता हू। उन्होने कहा कि बाबा साहेब का सकल्प था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज के मुख्यधारा से कैसे जोड़ा जाये। उन्होने अपना पूरा जीवन सामाजिक स्तर पर पिछड़े वर्ग के नागरिको के उत्थान में लगा दिया। बाबा साहेब का संविधान हमे समानता का अधिकार देता है और एक जन प्रतिनिधि होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी न्याय मिले।

वही देवसर विधानसभा के विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन केवल एक व्यक्ति की गाथा नही अपितु करोड़ो लोगो के सकल्प और सर्घष का प्रतीक है। शिक्षा पर जोर देते हुयें बाबा साहेब ने कहा था शिक्षा सेरनी का दूध है जो उसे पियेगा वही दहाड़ेगा। उन्होने कहा कि हमारे क्षेत्र में हर बच्चे को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले बाबा साहेब को यही सच्ची श्रद्धांजली होगी। हमारी प्रदेश सरकार इस दिशा मे संदीपनी विद्यालय तथा छात्रवृत्ति योजना सहित निःशुल्क पाठ् पुस्तक, गणवेश उपलब्ध कराकर शिक्षा को जन जन तक पहुचाने का कार्य कर रही है। हम सभी को शिक्षा के माध्यम से समाज में सामान्य व्यवस्था स्थापित करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करना होगा।
समारोह में उपस्थित हितग्राहियो को कलेक्टर श्री बैनल ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि बाबा साहेब के मार्गदर्शन में संविधान का निर्माण किया गया था। जिसमें शासन प्रशासन के कार्य की मूल भावना अंकित है। जिसमें समाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है। आज प्रशासन इन्ही मूल भावनाओ को सकल्प मानकर हितग्राही मूलक योजनाओ के माध्यम से जन जन की सेवा में तत्पर है । इसी सदर्भ में सकल्प से समाधान अभियान के सभी चरणो में पात्र हितग्राहियों को घर घर जाकर उन्हे चिन्हित कर हितग्राहियों के पात्रता के अनुसार हितलाभ का वितरण किया गया है।
उन्होने बताया कि अभियान के दौरान 50 हजार से अधिक आवेदनो का निराकरण किया गया। उन्होने कहा कि अभियान भले कि समाप्त हो गया लेकिन उसका मूल उद्देश्य ,हितग्राहियो को पात्रता अनुसार लाभान्वित करना है वो निरंतर चलता रहेगा। उन्होने आम जन मानस से आग्रह किया कि बाबा साहेब के जीवन की मूल उद्देश्यो को आत्मसात कर अपना जीवन यापन कर सामाज के विकास में अपना योगदान दे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभाग की चिन्हित 106 सेवाओ से लाभान्वित हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला बाल विकास द्वारा लगाई गई पोषण प्रदर्शनी का भी उपस्थित अतिथियो द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि संतोष बैस ,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर प्रभाशंकर त्रिपाठी, , पार्षद संतोष शाह, आशीष बैस, जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, एसी ट्राईबल मिथिलेश इवने, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, डिप्टी कमिश्नर नगर निगम आरपी बैस सहित जिलाधिकारी सहित भारी संख्या में हितग्राही जन उपस्थित रहें।













