मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिलाधिकारी सोनभद्र ने ‘विदा होती बेटियाँ’ काव्य-संग्रह की सराहना की

सिंगरौली- “विदा होती बेटियाँ” काव्य-संग्रह के रचनाकार डॉ. ओम प्रकाश ने जिलाधिकारी सोनभद्र बद्री नाथ सिंह को उनके कार्यालय में अपनी कृति भेंट की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने काव्य-संग्रह की विषयवस्तु और संवेदनशील अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए इसे वर्तमान समाज के लिए प्रासंगिक बताया।

काव्य-संग्रह में बेटियों के जीवन, पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक भावनाओं का मार्मिक चित्रण किया गया है। इसमें बेटियों की विदाई और उनके पुनः आगमन को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है, जो पाठकों को गहराई से प्रभावित करता है।जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी रचनाएँ समाज में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करती हैं। कृति में प्रेम, विश्वास और आशा जैसे संदेशों को विशेष रूप से उभारा गया है।इस काव्य-संग्रह का तृतीय संस्करण पहले ही लोकार्पित हो चुका है। साथ ही, इस पर शैक्षणिक स्तर पर शोध कार्य भी प्रारंभ हो चुका है, जो इसकी साहित्यिक महत्ता को दर्शाता है।“विदा होती बेटियाँ” को देशभर के साहित्यकारों और विद्वानों से सराहना मिल रही है और यह समकालीन हिंदी साहित्य में अपनी पहचान बना रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button