नवांकुर संस्था द्वारा फूलमती माता मंदिर गंभीरा मे तलाब की गाद निकासी व किया गया साफ सफाई
जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्रोत समागम के तहत कार्यक्रम आयोजन

सिंगरौली – 14 अप्रैल 26 को भारत रत्न डां भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर देवसर सेक्टर निवास क्षेत्र फूलमती मती माता मंदिर मे तलाब का गाद कचरा किया गया साफ सफाई जल स्रोत समागम कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
गौरतलब हो कीमध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली के जिला समन्वयक के नेतृत्व में जल स्रोत सेवा समागम में नवांकुर संस्था राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति निगरी कार्यक्रम समन्वयक शिवप्रसाद साहू के मार्गदर्शन मे निवास पंचायत फूलमती माता गंभीरा मंदिर मे जल संवर्धन जल स्रोत समागम के तहत तलाब मे गाद निकालने व परिसर की साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत के आदरणीय जल समागम कार्यक्रम मे भाजपा मझडल अध्यक्ष निवास श्रीमती इंदूबिनोद साहू, महामंत्री रामाधार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष शिवलोचन पांडेय,पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल,शक्ति केन्द्र सुरेंद्र साहू सहित ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति जोवा अध्यक्ष,सचिव, ग्राम विकास प्रसफूटन समिति निगरी अध्यक्ष, सचिव व सदस्य गण गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













