ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विधायक राजेंद्र मेश्राम ने जनसमस्याएं सुनीं, मौके पर किया निराकरण

सिंगरौली। राजेंद्र मेश्राम ने बुधवार 15 अप्रैल को परसौना स्थित विधायक कार्यालय में क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें बिजली, पानी, सड़क और राजस्व से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए कहा।

विधायक मेश्राम ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को आमजन से संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने के निर्देश भी दिए।

Author

Related Articles

Back to top button