बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली के 5 छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह, जिले का बढ़ाया मान

सिंगरौली। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सिंगरौली जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के पांच छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर गौरव बढ़ाया है।

टॉप-10 में अवनीश कुमार नाई ने 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं दीप्ति पांडे सातवें स्थान पर रहीं, जबकि नागेंद्र प्रजापति, कल्पना कुमारी और खुशी कुशवाहा ने संयुक्त रूप से आठवां स्थान प्राप्त किया।

 

प्रदेश में सातवें स्थान पर रहीं दीप्ति पांडे गुरूजनों के साथ खुशियां बांटते हुये

अवनीश कुमार नाई ने 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया

 

अवनीश कुमार की सफलता विशेष रूप से प्रेरणादायक रही। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता गांव में फर्नीचर की छोटी दुकान चलाते हैं। अवनीश ने विपरीत परिस्थितियों में रहकर प्रतिदिन 12 से 14 घंटे पढ़ाई की।अवनीश ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार को देते हुए बताया कि वह आगे विज्ञान संकाय से पढ़ाई कर नीट परीक्षा की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहते हैं।

विद्यालय प्रबंधन और परिजनों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Author

Related Articles

Back to top button